Navigation


RSS : Articles / Comments


हालात क्या करे

5:16 PM, Posted by संजय भास्कर, 6 Comments


दिल हो परेशान तो जज्बात क्या करे ,
हिम्मत साथ ना दे तो हालात क्या करे !
वो कहते है उन्हें हम याद नहीं करते ,
भूले ही नहीं जिसे हम उसे याद क्या करे !!
संजय भास्कर

http://sanjaybhaskar.blogspot.com

कौन-सी लड़की छेड़ी जाएगी? बताएं

7:11 PM, Posted by आमीन, 8 Comments

लड़कियां द्वारा पहने जाने वाले भड़काऊ कपड़े क्या लड़कों को छेड़छाड़ के लिए उकसाते हैं?

इसी बात पर चर्चा आज हमारे ऑफिस में धमाकेदार तरीके से हो हुई। कुछ का कहना था हां तो कुछ का कहना था नहीं। मैंने सोचा कि क्यों न ब्लॉगरों की ही राय ली जाए।

अन्य परिस्थितियों को भूल जाएं और इसी को ध्यान में रखें कि एक लड़की कम और उकसाऊ कपड़ों में बाहर निकलती है और एक लड़की साधारण कपड़ों में। असामाजिक और मानसिक रूप से बीमार लोग लड़की को छेड़ेंगे ही। सवाल यह है कि कौन सी लड़की को छेड़ा जाएगा? 

कृपया जवाब जरूर दें।




जिंदगानी में

6:00 PM, Posted by आमीन, 2 Comments



इस छोटी सी जिंदगानी में
किसी को पाना और खो देना
नादान दिल ना जानता था कुछ
अब ना धड्केगा
होश ना है, रूठ गया है वो
अब तो भीड़ भी सूखा रेगिस्तान लगती है
बस अपने मन में ही बातें कर कर के हसना रोना है
रातों में नींद नहीं, दिन में वो नहीं
बस देखती है उसको हर वक़्त 
कि वो यहीं कहीं तो नहीं
पास हो कर भी वो इतना दूर है
जानो वो कभी था ही नहीं 
पर जानता वो भी है 
की मैं भी हूँ उसका

ये खूबसूरत पंक्तियाँ मेरे अजीज दोस्त सुमित सुमीन के ब्लॉग से

थू है ओबामा तुम पर

8:12 PM, Posted by आमीन, 3 Comments



इंडिया का दिल और विश्वाश तोड़ने के लिए
तिब्बत-ताईवान को चीन का बताने के लिए
ड्रेगन के सामने झुकने के लिए
अपनी बातों से हटने के लिए 
जो वाडे करके आये थे तुम सत्ता में
किसी एक पर तो डटे रहो 
वो सांप निकले तुम, जिसे दूध पिलाया हमने 
और हमीं को तुम काट रहे
थू है ओबामा तुम पर
थू है थू
थू-थू करेगी कल को दुनिया सारी 
और तो और तेरा अमेरिका भी आज कर रहा है
थू-थू
गर पानी मिले चुल्लू भर तो
डूब मरो 
थू

थू है ओबामा तुम पर

6:28 PM, Posted by आमीन, No Comment



इंडिया का दिल और विश्वाश तोड़ने के लिए
तिब्बत-ताईवान को चीन का बताने के लिए
ड्रेगन के सामने झुकने के लिए
अपनी बातों से हटने के लिए 
जो वाडे करके आये थे तुम सत्ता में
किसी एक पर तो डटे रहो 
वो सांप निकले तुम, जिसे दूध पिलाया हमने 
और हमीं को तुम काट रहे
थू है ओबामा तुम पर
थू है थू
थू-थू करेगी कल को दुनिया सारी 
और तो और तेरा अमेरिका भी आज कर रहा है
थू-थू
गर पानी मिले चुल्लू भर तो
डूब मरो 
थू

मन करे तो...

5:28 PM, Posted by आमीन, 3 Comments




कई बार तुम्हें अपने पास
मंडराते देखा है
गुमसुम सी
कहीं खोई सी
आती हो
पर कुछ नहीं कह पाती हो!
द्विविधा में डूबी
निराशा के गर्त में खोई
कहाँ जाना चाहती हो?
मुझमें कुछ पाने की आशा से आती हो
तब ज़रूर मिलेगा
कभी कोई खाली नहीं लौटा.
तुम्हें भी मिलेगा.
थोड़ा धीरज
थोड़ी आस्था तो रखनी ही होगी
कुछ पाना है तो
रास्ता भी ढूँढना होगा.
और कुछ न सही 
मुझसे थोड़ा सुकून
थोड़ी शांति ज़रूर मिलेगी.
इस बार आना तो
थोड़ा वक़्त देना
मेरे पास बैठना
मन की बात कहना.
अपने दुःख मुझे सौंप देना
मुझसे ढेरों खुशियाँ ले जाना.
और कुछ चाहिए तो
वह भी बता देना
मन करे तो अपनापन भी जता देना.

मेरे सीनियर और अजीज मित्र नागार्जुन के ब्लॉग से आप तक..

http://khaamoshee.blogspot.com  

कुछ ना बोल पाया

5:02 PM, Posted by आमीन, 4 Comments



बोल कर भी उससे कुछ ना बोल पाया
बता कर भी उसे कुछ ना बता पाया
जान कर भी उसे ना जान पाया
छु कर भी उसे छु ना पाया
ना जाने कहाँ से आई थी वो
और ना जाने कहाँ चली गयी
और मैं बस सोचता ही रह गया

ये खूबसूरत पंक्तियाँ मेरे अजीज दोस्त सुमित सुमीन के ब्लॉग से

पा में अमिताभ

6:49 PM, Posted by आमीन, 2 Comments

पा फिल्म का बहुत लोगों को इंतजार है। लोग देखना चाहते हैं कि अमिताभ ने आखिर किस तरह की भूमिका निभाई है। अगर अमिताभ ने कुछ किया है तो वह जरूर कुछ खास ही होगा। यहां मैं कुछ इमेज डाल रहा हूं। इससे कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है कि पा कैसी फिल्म होगी। बीमारी की थीम पर अब तक आमिर खान ही फिल्में बना रहे थे, जैसे कि गजनी और सितारे जमीं पर। दोनों की सुपरहिट रहीं। अब पा के लिए भी दुआएं...




नज़र की बात है

7:38 PM, Posted by आमीन, 2 Comments



कोई मुश्किल नहीं होता काम
बस नज़र की बात है दोस्त
कोई जमीं से भी नही उठता 
जो उठता है वो आसमां छू जाता है..

फ़िर भी हर क़तरा दुहाई देगा

5:38 PM, Posted by आमीन, 9 Comments

जा कहीं से खंज़र
कोई औज़ार ले आ
और छलनी कर दे
इस ह्रदय को
फ़िर भी हर क़तरा
मेरे प्रेम की दुहाई देगा।
लहू का हर क़तरा
तेरा ही नाम लिखेगा...

मेरे सीनियर और अजीज मित्र नागार्जुन के ब्लॉग से आप तक..

http://khaamoshee.blogspot.com/